रत्नों का हार्मोन्स पर प्रभाव - Astro Star India -

Search
Go to content

Main menu

रत्नों का हार्मोन्स पर प्रभाव

रत्नों का मानव हार्मोन्स पर प्रभाव


 ब्रह्माण्ड में सौर परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रहों का मानव शरीर पर प्रभाव स्पष्ट रूप से पड़ता है। रत्न उन प्रभावों को सकरात्मकता देने में सक्षम होते हैं। उन ग्रहों की आभा जब रत्नों से पार होकर शरीर के अंगों में प्रवेश करती है तो इन ग्रहों का प्रभाव शरीर को अधिक तीव्रता के साथ प्रभावित करता है। रत्नों से गुजरकर आई ग्रहों की ये आभा ग्रहों, रत्नों और शरीर की प्रकृति के अनुसार हमारे हार्मोन्स को प्रभावित करती हैं। जिससे हमारे सभी क्रियाकलापों में भारी बदलाव आ जाता है। रत्न हमारी सोचने - समझने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, जिससे हमारा हर घटना के प्रति दृष्टिकोण बदल जाता है, इस तरह रत्न हमारे निर्णयों को प्रभावित करते हैं। एक तरह से रत्न हमें आघ्यात्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, पारिवारिक तौर पर सफल, सबल और सक्षम बनाते हैं।

 रत्न ना सिर्फ पहनने वाले व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाते हैं, बल्कि सम्पर्क में आने वाले लोगों के विचारों को भी प्रभावित करते हैं, परस्पर संबंधों को भी प्रभावित करते हैं।

Web Counter
Back to content | Back to main menu